इस्लामी किताबों में एक कहानी आती है


WhatsApp 📞 👇 *+919893236423*
🇲🇰 प्रेरणादायी कहानियाँ 🇲🇰

👉📖 इस्लामी किताबों में एक कहानी आती है कि एक मुसलमान बुजुर्ग किसी गांव में रहते थे। एक दफा क्या हुआ कि कुत्तों को बीमारी हो गई, लगे कुत्ते मरने। लोगों ने उस बुजुर्ग के आगे अर्ज की , कि हजरत कुत्ते मर गए। वह कहने लगे अच्छा! मालिक ने जो किया है अच्छा किया है। फिर कोई ऐसा समय आया कि गांव के सारे मुर्गे मर गए। लोगों ने फिर अर्ज की कि मुर्गे मर गए। उसने कहा कि अच्छा हुआ। लोगों ने दुखी होकर कहा कि हमारे कुत्ते मर गए, मुर्गे मर गए और तुम कहते हो कि अच्छा हुआ। जो मालिक की रजा! उस जमाने में माचिस नहीं होती थी लोग चकमक के दो पत्थर लेकर आपस में झगड़ते थे या लकड़ी पर लकड़ी रखकर नीचे सूखी घास रखते थे, चिंगारियां उस पर गिर कर आग लगा देती थी। लोग आमतौर पर रात को आग दबा कर रख देते थे। एक दफा क्या हुआ कि सारे गांव की आग एकदम बुझ गई। लोगों ने बुजुर्ग के पास आकर अर्ज की, कि हजरत अब तो सारे गांव की आग बुझ गई है! क्या किया जाए? कहने लगे जो उसकी मौज! लोगों ने इस बात को पसंद न किया और दोबारा अर्ज की, कि हजरत हमारे हक में दुआ करो।
  उस बुजुर्ग ने कहा अच्छा एक दिन और ठहर जाओ फिर अपने आप ही पता लग जाएगा। लोगों ने यकीन न करते हुए कहा कि चलो चलें यह तो इसी तरह कह देते हैं। अगले दिन एक बादशाह कत्लेआम करता हुआ उधर से गुजरा। दूर से पेड़ों को देखकर कहता है कि यहां जरूर कोई गांव होगा। फौज से कहता है कि चुपचाप सुनो। जब कुछ पता ना लगा तो कहता है कि यहां कोई आबादी नहीं यह पेड़ ऐसे ही है। यहां न कुत्ते भोंकते हैं न मुर्गे बोलते हैं और न धुआं ही निकलता है। छोड़ो इसे। यह कहकर वह गांव से बाहर ही बाहर निकल गया। जब गांव के लोगों को पता लगा तो उन्होंने न सिर्फ परमात्मा का हजार हजार शुक्र किया बल्कि उस बुजुर्ग पर सच्चे दिल से इमान भी ले आए।
     सो गुरु साहब कहते हैं कि जो परमात्मा का हुक्म माने वह उसका सेवक है, वह गुरमुख है। बाकी सारे मनमुख है। अगर गुरमुख बनना है तो चाहे हमारा नफा हो, चाहे नुकसान हो, हमें चाहिए कि उसे प्यार के साथ भगत ले।

💥💫☝🏼💞प्रभु प्रेम में मगन रहें , मस्त रहे 🙏🏼
प्रेरणादायी कहानिय Nayisoch2020.blogspot.com

Comments

Popular Posts